{"_id":"68053344758f3df52106db39","slug":"75-students-will-appear-in-super-100-level-2-examination-schedule-released-rewari-news-c-198-1-fth1001-218189-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे 75 विद्यार्थी, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे 75 विद्यार्थी, शेड्यूल जारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। लेवल-2 की परीक्षा दूसरे चरण में एक से 3 मई के बीच आयोजित होगी। इसके पहले कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के 75 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस कार्यशाला को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी करने के साथ-साथ जरूरी दिशाा-निर्देश भी जारी किए हैं। सभी जिलों में अलग-अलग दिन परीक्षा होगी। इसको लेकर तीन बैच बनाए गए हैं। इसमें जिले को दूसरे बैच में शामिल किया गया है। दूसरे बैच के विद्यार्थियों को 1 से 3 मई तक कोचिंग दी जाएगी। इसके बाद वहीं पर परीक्षा ली जाएगी। विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। परीक्षा के बाद शिक्षा विभाग फाइनल परिणाम जारी करेगा। बता दें कि सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से दो साल तक जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। अध्ययन के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
केंद्रों पर ऑनलाइन दी जाती है कोचिंग :
सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। इसके अलावा ड्रेस ,किताबें बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
सुपर-100 के लिए जरूरी दस्तावेज :
विद्यार्थियों को आधार कार्ड, दो फोटो और प्रवेश पत्र साथ ले जाना होगा। इसके अलावा कपड़े, साबुन, नोटबुक और पेंसिल साथ ले जा सकते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने बैच में हिस्सा लेना होगा। रहने और खाने का खर्च फाउंडेशन द्वारा वहन किया जाएगा। मोबाइल नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सुपर-100 लेवल-2 का शेड्यूल :
बैच अनुसूची
बैच-1-- 28 से 30 अप्रैल
बैच-2-- 1 से 3 मई
बैच-3-- 5 से 7 मई
-- -- -- --
वर्जन :
सुपर-100 में चयन को लेकर दूसरे लेवल की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले में 75 विद्यार्थी लेवल 2 की परीक्षा देने कुरुक्षेत्र जाएंगे।
-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
केंद्रों पर ऑनलाइन दी जाती है कोचिंग :
सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। इसके अलावा ड्रेस ,किताबें बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन
सुपर-100 के लिए जरूरी दस्तावेज :
विद्यार्थियों को आधार कार्ड, दो फोटो और प्रवेश पत्र साथ ले जाना होगा। इसके अलावा कपड़े, साबुन, नोटबुक और पेंसिल साथ ले जा सकते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने बैच में हिस्सा लेना होगा। रहने और खाने का खर्च फाउंडेशन द्वारा वहन किया जाएगा। मोबाइल नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
सुपर-100 लेवल-2 का शेड्यूल :
बैच अनुसूची
बैच-1
बैच-2
बैच-3