{"_id":"67a108ed5544da09f40f8f8e","slug":"72-women-registered-online-for-the-workshop-rewari-news-c-198-1-rew1001-214795-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार्यशाला में 72 महिलाओं ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार्यशाला में 72 महिलाओं ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण
Mon, 03 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। कार्यशाला में महिलाओं को बीमा सखी योजना के तहत जागरूक करते हुए स्टेट कोऑर्
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सोमवार को सेक्टर-एक स्थित कार्यालय पर बीमा सखी योजना की कार्यशाला आयोजित की। इसमें 72 महिलाओं के ऑनलाइन पंजीकरण स्वीकृत हुए। इन्हें लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के तुरंत बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
कार्यशाला में जिले की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। रेवाड़ी एलआईसी के जिला भर्ती अधिकारी नरेंद्र यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि बीमा सखी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और निम्न व मध्यम वर्ग के सभी परिवारों का जीवन बीमा सुनिश्चित करना है।
एलआईसी के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र यादव ने कहा कि एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को बीमा सखी बनने के लिए प्रशिक्षण और वजीफ़ा दिया जाता है। यह योजना खास तौर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के जरिए देश के सभी इलाकों में बीमा की पहुंच बढ़ाने की कोशिश की जाती है। इस योजना के तहत महिलाओं को तीन साल के लिए वजीफा दिया जाता है। इसमें आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से 70 साल होनी चाहिए। आवेदक महिला को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।