फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता समूह ’अ’ में कैडेट अनिकेत प्रथम

हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता समूह ’अ’ में कैडेट अनिकेत प्रथम

Mon, 13 May 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता समूह ’अ’ में कैडेट अनिकेत प्रथम
रेवाड़ी। सेक्टर -4 स्थित सैनिक स्कूल में सह-शैक्षिक गतिविधियां 2019-20 के अंतर्गत अंतर सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाद-विवाद का विषय ‘पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण घातक है’ रखा गया।
विज्ञापन

विषय के पक्ष व विपक्ष ने इसके समर्थन व विरोध में अपनी अपनी दलीलें प्रस्तुत कर विषय पर मंथन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप मे विद्यालय प्राचार्य कैप्टन(भा.नौ.) आर के शर्मा शिरकत की। उनके साथ विद्यालय उप-प्राचार्य विंग कमांडर कमल सिंह रावत मौजूद रहे। साथ ही प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका के रूप में आलोक भांडोरिया वरिष्ठ पत्रकार एवं हास्य कवि, डॉ. प्रीति यादव प्रवक्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदरपुर, डॉ. संजय चौहान दंत विशेषज्ञ एवं प्रेरक वक्ता मौजूद रहे।हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता समूह ‘अ’ में कैडेट अनिकेत प्रथम रहे। कैडेट मनीष को दूसरा स्थान मिला। कैडेट सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मानिक शॉ सदन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों द्वारा प्रेरणास्पद उद्बोधन द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया व छात्रों के प्रदर्शन व अनुशासन की भी सराहना की गई। परिणामों की औपचारिक घोषणा वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान ने की। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय द्वारा कैड़ेटस के विकास हेतु इस प्रकार की सह शैक्षिक गतिविधियां समय-समय पर विद्यालय में आयोजित की जाती है। इससे कैडेट्स की तार्किक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। साथ ही उन्होंने विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित सहयोगी शिक्षण केंद्र कार्यक्रम के अधिगम समूह की गतिविधियों के अंतर्गत पारस्परिक गतिविधियों के आदान-प्रदान के संदर्भ में सहयोगी विद्यालय के रूप में बाल भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिदेड़ी को भी आमंत्रित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रभारी एवं दस छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed