{"_id":"5cd86614bdec2207382fa0fe","slug":"71557685780-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजे बूथों पर मतदाताओं ने ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजे बूथों पर मतदाताओं ने ली सेल्फी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। विवाह स्थल की तरह से सजे पिंक बूथों पर मतदाता सेल्फी लेते नजर आए। इन बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। जिले में कुल 20 पिंक बूथ बनाए गए थे। 5 मॉडल मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी।
मतदान से पूर्व शनिवार की शाम को 20 बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया। रविवार सुबह मतदान केेंद्रों का नजारा देखते ही बन रहा था। मतदान केंद्र वैवाहिक स्थल की तरह दिखाई दे रहे थे। ऐसे मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने बच्चों के साथ पहुंचे। मतदाताओं ने यहां वोटिंग के बाद अलग अलग अंदाज में फोटो खिंचवाए। पिंक बूथों पर महिलाओं कर्मचारियों को तैनात किया गया था। सुरक्षा के लिए भी केवल महिला कर्मी लगाई गई थी। मॉडल बूथों पर मतदाताओं की सहायता के लिए स्काउट एंड गाइड लगाए गए थे। जो मतदाताओं को वोटिंग की प्रक्रिया समझाने का काम कर रहे थे। इन केंद्रों पर मतदाताओं के मोबाइल बाहर ही जमा किए गए।
यहां यहां बने पिंक बूथ
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढालियावास में बाई विंग व दाई विंग
राजकीय उच्च विद्यालय बिठवाना में बाई विंग व दाई विंग
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमालपुर
हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन कोसली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में पूर्व विंग
दक्षिण पूर्व विंग, दक्षिण विंग व दक्षिण पश्चिम विंग
अंत्योदय भवन सेक्टर-1 रेवाडी
जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी बायां विंग, मध्य विंग, दाई विंग
हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माडॅल टाउन बाई विंग, मध्य विंग, दाई विंग
शिशु शाला स्कूल सेक्टर-3 रेवाडी बाई विंग, मध्यम विंग, दाई विंग
गुलाबी गुब्बारों से सजाया द्वार
पिंक बूथों को गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। गेट विशेष तौर पर सजाया गया। अंदर बैठने के लिए टेबल चेयर का प्रबंध किया गया। मतदाताओं के लिए आरओ का ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया गया। इन केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के बाद अलग अलग अंदाज में फोटो लेते नजर आए।