फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नगराधीश ने संभाला सैनी सभा का कार्यभार

नगराधीश ने संभाला सैनी सभा का कार्यभार

Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
नगराधीश ने संभाला सैनी सभा का कार्यभार
सीटीएम देखेंगे सैनी सभा की संस्थाओं का कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं सैनी पब्लिक स्कूल, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गीता मंदिर व सैनी प्राइमरी स्कूल का संचालन करने वाली संस्था सैनी सभा के प्रशासक का कार्यभार सीटीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने संभाल लिया। सीटीएम ने सैनी स्कूल में पहुंचकर संस्था के विस्तृत कार्यों एवं संचालन की जानकारी ली। इस दौरान जिला रजिस्ट्रार विरेंद्र सांगा तथा सभा के संरक्षक सूर्यकांत सैनी व भीम सिंह सैनी, पूर्व प्रधान रोशन लाल, उपप्रधान हरि सिंह सैनी, कॉलिजीयम सदस्य रवि कांत, सुभाष सैनी, रामजी लाल सैनी, पूर्व प्रधान चेतराम सैनी मौजूद थे। सैनी सभा रेवाड़ी की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इस साल 14 फरवरी को पूरा हो गया था। इसी बची समाज के लोगों सभा प्रधान अनियमिता का आरोप लगाते हुए रिकार्ड में बदलाव करने, मतदाता सूची का पंजीकरण रजिस्ट्रार से वैरिफाई करवाने सहित अनेक बिंदुओं को लेकर कॉलीजियम सदस्यों ने जिला रजिस्ट्रार तथा राज्य रजिस्ट्रार को शिकायत दी थी। तीन महीने पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी जिसके पश्चात सरकार ने सीटीएम डा. विरेंद्र सिंह को सैनी सभा का प्रशासक नियुक्त किया। सरकार ने उन्हें एक साल की अवधि के लिए नियुक्ति दी है। सभा संरक्षक सूर्यकांत सैनी ने प्रशासक की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में के मामलों की जांच कराई जाए।

--------------
मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। दबाव के तहत प्रशासक लगवाया गया है तथा प्रशासन पूरी तरह से दबाव में है। हमने चुनाव प्रक्रिया भी प्रारंभ करा दी थी तथा समाज जिसको जिम्मेदारी देता है वह सभा संभालता।
विज्ञापन

-चेतराम सैनी, निर्वतमान प्रधान सैनी सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed