फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाड़ी व कोसली मंडी

रेवाड़ी व कोसली मंडी

Thu, 12 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी व कोसली मंडी
रेवाड़ी और कोसली में सरसों खरीद शेड्यूल में बदलाव,16 से होगी खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी और कोसली में चल रही सरसों की समर्थन मूल्य में खरीद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सरसों की अधिक आवक और बारिश की वजह से उठान करने के लिए यह बदलाव किया गया है। मार्केट कमेटी सचिव सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि कोसली मंडी में 12 अप्रैल, वीरवार को सुरहेली, मलेशियावास, छव्वा व गोपालपुरगाजी गांवों की सरसों की खरीद होनी थी। इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। इन गांवों की सरसों 16 अप्रैल को खरीदी जाएगी। इसी तरह रेवाड़ी में 12 अप्रैल को घुड़कावास, काकोडिया, जांटी व तुर्कियावास के जिन किसानों को सरसों की बिक्री का दोबारा अवसर मिलना था उनकी सरसों अब 19 अप्रैल को खरीदी जाएगी। इसके अतिरिक्त 12 अप्रैल को कान्हावास, मोहलावास, बिठवाना, छुरियावास गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी यदि इन गांवों के किसानों की सरसों नहीं बिकती है तो उनको 14 अप्रैल को दोबारा अवसर दिया जाएगा। वहीं गिंदोखर, डूंगरवास, खिजूरी, देहलावास व गुलाबपुरा गांव के जो किसान पहले अपनी सरसों नहीं बेच पाए थे, वे 13 अप्रैल को सरसों बेच सकते हैं।


बावल के गांवों का भी शेड्यूल तय
बावल अनाज मंडी में चल रहे सरसों की खरीद का प्रशासन ने 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक का शेड्यूल तय कर दिया है। सचिव ने बताया कि 14 अप्रैल को शाहपुर, शेखपुर, खिजूरी, सुलखा, 16 अप्रैल को खेड़ीडालूसिंह, खंडोडा, खुरमपुर, प्राणपुरा गांवों की सरसों खरीद की जाएगी। 17 अप्रैल को धारण, आसलवास, गुर्जर माजरी, इब्राहिमपुर और 19 अप्रैल को रसियावास, नैहचाना, सांजरपुर, बहरामपुर भड़ंगी, 20 अप्रैल को झाबुआ, कालड़ावास, मंगलेश्वर, पावटी, 21 अप्रैल को बावल, सुठानी, जलालपुर, ढाणी सुठानी के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।23 अप्रैल को तिहाड़ा, धरचाना, नांगल दगरा, नांगल तेजू, 24 अप्रैल को सैदपुर उर्फ जैतपुर, भगवानपुर, नरसिंहपुर गढ़ी व 25 अप्रैल को जयसिंहखेड़ा, टीकला, खेड़ी धरचाना व पनवाड़ गांवों के किसानों की सरसों समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed