{"_id":"6ada50656a338e138c0648f4","slug":"fraud-being-perpetrated-through-the-lure-of-cheap-goods-avoid-making-advance-payments-advises-sp-rewari-news-c-198-1-sroh1010-247565-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते सामान का लालच देकर की जा रही ठगी, एडवांस पेमेंट से बचें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते सामान का लालच देकर की जा रही ठगी, एडवांस पेमेंट से बचें : एसपी
Thu, 22 Oct 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कई ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर खरीद-फरोख्त के नाम पर साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। एसपी ने आमजन को ठगी से बचाव के लिए साइबर एडवाइजरी जारी कर सतर्क किया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर सस्ते सामान का लालच देकर ठगी की जा रही है। इससे लोगों को बचना चाहिए।
एसपी ने बताया कि साइबर ठग खुद को आर्मी या पुलिस कर्मचारी बताकर लोगों का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान सस्ते दामों पर बेचने का झांसा देते हैं।
ठग व्हाट्सएप पर फर्जी पहचान पत्र भेजकर कूरियर, ट्रांसपोर्ट चार्ज या एडवांस पेमेंट के नाम पर रुपये मंगवाते हैं। रकम मिलते ही मोबाइल नंबर बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को अनजान व्यक्तियों को एडवांस भुगतान नहीं करने की सलाह दी है। सामान की खरीद सुरक्षित स्थान पर आमने-सामने करें और पहचान पत्रों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। बेहद कम कीमत के लालच में जल्दबाजी न करें तथा विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खरीदारी करें।
पुलिस ने कहा कि संदिग्ध प्रोफाइल या डील की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ठगी होने पर नजदीकी थाने या साइबर थाने में शिकायत करें अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।