{"_id":"6ada51c8ac06be48e506caf4","slug":"rs-5727-lakh-will-be-spent-on-improving-the-sewer-and-drinking-water-systems-rewari-news-c-198-1-rew1001-247608-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीवर-पेयजल व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 57.27 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीवर-पेयजल व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 57.27 लाख रुपये
Thu, 22 Oct 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला योजना (डी-प्लान) वर्ष 2026-27 के तहत जिले में सीवर और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 57.27 लाख रुपये के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी डिवीजन-1) को इन कार्यों की कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है।
इनमें नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन बिछाने, मैनहॉल और सीवरेज चैंबर बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के कार्य शामिल हैं।
गौतम नगर के वार्ड नंबर-2 में पुरुषोत्तम शर्मा के मकान से मनीष गुप्ता के मकान तक गली नंबर-1 में मैनहॉल का निर्माण और सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य पर आठ लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
उत्तम नगर के वार्ड नंबर-12 में पाइप एजेंसी के पास डिस्पोजल पॉइंट पर नया सीवरेज चैंबर बनाया जाएगा और फिक्स पंपिंग मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए 7.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, आदर्श नगर और सुभाष बस्ती के वार्ड नंबर-25 में सुनील के घर से सुरेंद्र के घर तक सीवर लाइन बिछाने पर 12.77 लाख रुपये खर्च होंगे।
ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए जैतपुर शेखपुर में गांव से ढाणी तक वाटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ सबमर्सिबल पंप भी स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 19 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इससे संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) के तहत भी सीवर और गंदे पानी की निकासी से जुड़े दो कार्यों को मंजूरी दी गई है। नगर परिषद रेवाड़ी के वार्ड नंबर-13 स्थित नया गांव दौलतपुर में सीवर लाइन बिछाने पर चार लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, विकास नगर के वार्ड नंबर-25 में गली नंबर-1 से हनुमान मंदिर तक गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य पर छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।