{"_id":"6ada51978c88f6c9490db799","slug":"three-training-programs-begin-at-diet-hussainpur-rewari-news-c-198-1-rew1001-247607-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डायट हुसैनपुर में तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डायट हुसैनपुर में तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। डायट हुसैनपुर में एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशों के तहत एक साथ तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया के मार्गदर्शन और जिला परियोजना समन्वयक संतोष तंवर के नेतृत्व में पहले चरण में 57 क्लस्टर मुखियाओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ।
प्रशिक्षण नेतृत्व से जुड़े पहलुओं के साथ आर्ट ऑफ लिविंग की गतिविधियों पर भी काम किया जाएगा। दूसरे कार्यक्रम के रूप में अध्यापकों के लिए योग शिविर शुरू किया गया है, जो 30 दिन तक चलेगा।
तीसरे प्रशिक्षण के तहत कुशल बिजनेस चैलेंज के तीसरे संस्करण में जिले के 103 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में व्यवसाय की उपयोगिता समझाते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया गया। संतोष तंवर ने कहा कि सीख को विद्यालय स्तर पर लागू करना ही प्रशिक्षण की सफलता है और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
केबीसी के तहत शिक्षकों का उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू
रेवाड़ी। डायट परिसर में कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी) कार्यक्रम के तहत खंड बावल और रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले 103 शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। डीपीसी संतोष तंवर ने कहा कि केबीसी का लक्ष्य स्कूल स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के जरिये बच्चों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, टीमवर्क और नए व्यावसायिक विचारों की क्षमता विकसित करना है।