{"_id":"5a74babf4f1c1b9f268b7e98","slug":"71517599423-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ता 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ता 15
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ता 15 को जुलूस निकालकर सौपेंगी ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबधित आशा कार्यकर्ताओं को सरकार ने फिक्स मानदेय तीन हजार महीना बढ़ाने की घोषणा की है। यह कार्यकर्ताओं की ओर लगातार संघर्ष का परिणाम है। यूनियन की जिला प्रधान राजबाला और सचिव सुषमा यादव ने बताया कि सरकार अपनी पीठ थपथपाने के लिए हरियाणा नंबर एक का नारा लगाती आ रही है। परंतु आशा कार्यकर्ताओं को देने के मामले में तेलंगाना जैसे राज्य से पीछे है जो 6000 रुपये महीना फिक्स मानदेय पिछले साल से दे रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार इस घोषणा को लागू करके दिखाये। सरकार कई बार घोषणाएं की हैं। परंतु लागू करने के मामले में लटकाए रखती है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की मांग 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की है। प्रदेश सरकार को 9 हजार रुपये फिक्स में अपना आधा हिस्सा देना चाहिए। अभी भी कई महीनों तक आशा कार्यकर्ताओं को वेतन तक नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी की सांझी सफल हड़ताल में देशव्यापी आंदोलन के अगले चरण में 15 फरवरी को रेवाड़ी में जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा।