{"_id":"5a6f64a44f1c1ba2268b7365","slug":"71517249700-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में भाग लेंगे कार्यकर्ता-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में भाग लेंगे कार्यकर्ता-
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल रैली भाजपा दिखाएगी विरोधियों को ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी, धारुहेड़ा व बीकानेर मंडल की बैठक में सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि भाजपा की 15 फरवरी को जींद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में होने वाली मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास कराना है। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों को मोटरसाइकिल पंजीकरण में सहयोग करते हुए व्यवस्था को संभालने का निवेदन किया। जिला महामंत्री अमित यादव ने कहा कि जींद में 15 फरवरी को होने वाली इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में केंद्र व प्रदेश में क्या कार्य किया है। इस रैली के जरिए पार्टी यह संदेश भी प्रदेश की जनता को देगी। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने कहा कि भाजपा में नीचे से ऊपर तक प्रत्येक कार्यकर्ता व नेता एक समान हैं। पार्टी प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। रेवाड़ी विधानसभा विस्तारक विनोद यादव ने बताया कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी बड़े नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ ही मोटरसाइकिलों से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह पांचाल, नरेंद्र यादव, मोहन तिवाडी़ व मंडल प्रभारी अशोक मुदगिल, नरेश हंडूजा व दीपा भारद्वाज तथा सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और पालक समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।