{"_id":"5a3174184f1c1bf4688c10c9","slug":"71513190424-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- अतिक्रमण के खिलाफ नप की सातवें दिन भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- अतिक्रमण के खिलाफ नप की सातवें दिन भी कार्रवाई
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सातवें दिन चेतावनी तक सिमटी नप की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नगर परिषद की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई बुधवार को चेतावनी तक ही सिमटी रही। छह दिनों तक चले एक्शन के बाद सातवें दिन बुधवार को नगर परिषद ने कोई बड़ी कार्रवाई न करते हुए केवल अतिक्रमणकारियों को समझाया और कुछ को चेतावनी भी दी। इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे गए। बुधवार को नप ने किसी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की।
नगर परिषद का दस्ता शाम साढ़े चार बजे गोकल गेट चौकी के समीप एकत्रित हुआ। यहां से पंजाबी मार्केट पहुंचा। पंजाबी मार्केट पहुंचकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। उन्हें सामान अंदर रखने की हिदायत देते हुए और अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। इसके बाद नप का दस्ता कटला बाजार पहुंचा। कटला बाजार में बाहर रखे सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर दुकानदारों के चालान काटे। फिर दुकानदार बलभद्र सराय पहुंचे। यहां दुकानदारों को समझाया। फिर नई सब्जी पहुंचकर वहां लगे होर्डिंग हटाए। वहीं बाहर किए गए कब्जों को भी हटाया गया।
---
आज होगी बाजार प्रधानों से मीटिंग
नगर परिषद वीरवार शाम पांच बजे बाजार में बाजार प्रधानों से बातचीत करेगी। यहां अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर प्रधानों से सुझाव मांगे जाएंगे। इससे पूर्व अतिक्रमण पर कार्रवाई भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद की ओर से पहले भी सभी बाजारों में प्रधानों को संदेश भेजकर अतिक्रमण पर अंकुश की मांग की गई थी।
विज्ञापन
---
नगर परिषद की ओर से कार्रवाई वीरवार को भी जारी रहेगी। शहर में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद