{"_id":"5c9e6997bdec2214492a92c7","slug":"61553885591-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली क्षेत्र के किसानों का रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली क्षेत्र के किसानों का रोस्टर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसली। कोसली मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी में सरसों की खरीद का एक अप्रैल से छह अप्रैल तक का रोस्टर जारी किया है। मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव के अनुसार एक अप्रैल को गांव गोठड़ा टप्पा डहीना, डहीना, कंवाली, दखौरा व दड़ौली, 2 अप्रैल को खुशपुरा, फतेहपुर, टप्पा डहीना, रामपुरी, कहाड़ी, दिदौली, 3 अप्रैल को मसीत, मोतलांखुर्द, जैनाबाद, ढाणी ठेठराबाद, बोहका, 4 अप्रैल को नांगल जमालपुर, ऊंचा, कुमरोधा, मोतलाकलां, बेरलीकलां, 5 अप्रैल को परखोत्तमपुर, जाटूसाना, बालधनखुर्द, मुसेपुर, बेरलीखुर्द, 6 अप्रैल को ढोकिया, लाला, रोझूवास, मोहदीनपुर, रोहड़ाई गांवों के किसानों की सरसों खरीद का कार्य होगा। कमेटी सचिव ने किसानों से अपील की है कि उक्त गांवों को छोड़कर अन्य गांवों के किसान सरसों की उपज लेकर कोसली स्थित अनाज मंडी न आएं। कमेटी सचिव आदित्य यादव ने स्पष्ट किया कि सरकारी खरीद पर सरसों बेचने के लिए किसान का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने उक्त पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, वही किसान कोसली अनाजमंडी में अपने बैंक अकाउंट की फोटो प्रति तथा एक पहचान पत्र के साथ सरसों लेकर आएं, ताकि किसानों को अपनी सरसों बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। 28 मार्च को खरीद एजेंसी द्वारा मंडी में 2120 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। शुक्रवार को हालांकि मंडी में आवक कम रही लेकिन शाम तक हैफेड द्वारा 800 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी थी।