{"_id":"5c967f61bdec22143f757bfd","slug":"61553366881-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना व पति पर दूसरी शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना व पति पर दूसरी शादी करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बावल। कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसके देवर से शादी कराई थी। इसके बाद से वह उसी के साथ रह रही थी। लेकिन अब उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। महिला ने इसकी शिकायत महिला सैल में भी की। कोर्ट के आदेश पर मध्यस्थता सेंटर में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग भी कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को पति, सास व ससुर सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुमनलता ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।