फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लंबित केसों को निपटाने के लिए 47 सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की सेवाएं लेगा विभाग

लंबित केसों को निपटाने के लिए 47 सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की सेवाएं लेगा विभाग

Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लंबित केसों को निपटाने के लिए 47 सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की सेवाएं लेगा विभाग
लंबित केसों को निपटाने के लिए 47 सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की सेवाएं लेगा विभाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लंबित पड़े केसों को निपटाने के लिए जिला पुलिस द्वारा तीन साल पहले तक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को दोबारा अनुबंध पर भर्ती किया जाएगा। दक्षिण रेंज में आने वाले रेवाड़ी, नारनौल, पलवल और मेवात में 47 पुलिस कर्मियों को अनुबंध के आधार पर भर्ती किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने बताया कि आईओ स्तर के पुलिस कर्मचारियों को एक साल के लिए अनुबंध पर भर्ती किया जाएगा। इसमें सिर्फ अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले ही पुलिसकर्मियों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल, एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों को भर्ती किया जाएगा। अनुबंध पर जो भी पुलिस कर्मचारी योग्य होगा उसका चयन रेंज के आईजी द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2015 से 30 सितंबर 2018 तक सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी इसमें आवेदन के योग्य होंगे। इन कर्मचारियों की 10 साल की सर्विस के दौरान उसकी 70 प्रतिशत एसीआर बेहतर होनी चाहिए। कांट्रेक्ट पर लिए जाने पर कर्मचारियों को आखिरी वेतन से ज्यादा वेतन नहीं दिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान किसी भी अनुबंधित कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही मिलती है तो किसी भी समय उसका अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा। इच्छुक पुलिस कर्मचारी अपना लिखित आवेदन 30 अप्रैल तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed