{"_id":"5a87219a4f1c1bdd0b8b456e","slug":"61518805402-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- अतिरिक्त प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री वीसी के जरिए ले रहे थे मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- अतिरिक्त प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री वीसी के जरिए ले रहे थे मीटिंग
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ को नहीं पता सबसे कम सेक्स रेशो वाले गांवों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह कहकर सभी को चौका दिया कि हमारे सीएमओ को जिले के सबसे कम रेशो वाले गांवों के नाम तक नहीं पता। इतना सुनकर वीडियो कांफ्रेंसिंग मानो थोड़ी देर के लिए थम सी गई। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सीएमओ के साथ लिंगानुपात को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में रेवाड़ी का नंबर आने पर उपायुक्त पंकज ने कहा कि सीएमओ को जिले के कम रेशो वाले गांवों के नाम तक नहीं पता। इसके बाद गुप्ता ने सीएमओ को फटकार लगाई। उन्होंने एक टीम बनाकर लिंगानुपात में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात बढ़ाने पर काम करने की बहुत जरूरत है। भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए और कमर कसनी पड़ेगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि लिंगानुपात को लेकर पूछा गया था। काम में और अधिक सुधार के प्रयास किए जाएंगे।