{"_id":"66e33b0288873266e803a724","slug":"6-vehicles-seized-for-driving-on-wrong-lane-rewari-news-c-198-1-rew1001-209270-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गलत लेन पर चलने पर 6 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गलत लेन पर चलने पर 6 वाहन जब्त
Fri, 13 Sep 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने बुधवार को गलत लेन पर ड्राइविंग करने वाले छह लोगों के वाहनों को जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जाए जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सड़क हादसों से बचा जा सके। नियमों को ना मानने की वजह से अधिकतर सड़क हादसे होते हैं। रेवाड़ी पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित गति सीमा व लेन ड्राइविंग व गलत साइड वाहन न चलाने की वाहन चालकों से लगातार अपील की जा रही है और यातायात नियमों की पालना करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।