फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   6 trains running from Rewari canceled due to farmers' agitation

किसान आंदोलन के कारण रेवाड़ी से चलने वाली छह ट्रेनों को रद्द किया

Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
6 trains running from Rewari canceled due to farmers' agitation
अनाज मंडी के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करते किसान यूनियन के नेता। संवाद - फोटो : Rewari
किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेवाड़ी-सादुलपुर, हिसार-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर तथा श्रीगंगानगर-रेवाड़ी रेल खंडों के बीच रेल यातायात प्रभावित रहा। रेवाड़ी से 6 ट्रेनें रेलवे की ओर से रद्द की गई तो एक ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रही। ट्रेनों को रद्द रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। रेवाड़ी से फुलेरा, फुलेरा से रेवाड़ी, रेवाड़ी से भिवानी रूट पर चलने वाली 6 ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द किया गया, जबकि रेवाड़ी से जोधपुर जाने वाली ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द रही।
विज्ञापन

सोमवार को ये ट्रेनें रद्द रहीं
गाड़ी ट्रेन का नाम
09725 फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल
09726 रेवाड़ी- फुलेरा स्पेशल
04836 रेवाड़ी-हिसार स्पेशल
04824 रेवाड़ी-जोधपुर स्पेशल
04788 रेवाड़ी-भिवानी स्पेशल
04730 फजिल्का-रेवाड़ी स्पेशल
04781 बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल
आंशिक रद्द ट्रेन
गाड़ी संख्या 04823, जोधपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन सोमवार को जोधपुर से रवाना होकर सादुलपुर स्टेशन तक संचालित हुई। यह ट्रेन सादुलपुर-रेवाड़ी स्टेशन के मध्य आंशिक रूप से रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहीं
गाड़ी संख्या-04734 सोमवार को श्रीगंगानगर से भिवानी तक ही संचालित हुई। यह ट्रेन भिवानी-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रही।
गांड़ी संख्या-04733 सोमवार को भिवानी-रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रही। यह ट्रेन भिवानी से संचालित होकर श्रीगंगानगर जाएगा।
गाड़ी संख्या-04782 सोमवार को कोसली तक ही संचालित हुई। यह ट्रेन कोसली-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रही।
गाड़ी संख्या-09791 सोमवार को जयपुर से रेवाड़ी तक ही संचालित हुई। यह ट्रेन रेवाड़ी-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रही।
गाड़ी संख्या-09792 सोमवार को रेवाड़ी-हिसार के बीच आंशिक रूप से रद्द रही।
गाड़ी संख्या-04729 सोमवार को सिरसा तक ही संचालित हुई। यह ट्रेन सिरसा-फाजिल्का के मध्य आंशिक रूप से रद्द रही।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09415 श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन सोमवार को कर रेवाड़ी से दिल्ली होते हुए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed