फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   6 members of brass-copper theft gang arrested, 500 kg of brass pots recovered

Rewari News: पीतल-तांबा चोर गिरोह के 6 लोग गिरफ्तार, 500 किलो पीतल टोटियां बरामद

Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
6 members of brass-copper theft gang arrested, 500 kg of brass pots recovered
पकड़े गए 6 आरोपी, साथ में बरामद सामान। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस ने पीतल-तांबा चोर गिरोह के साधलका निवासी शक्ति ठाकुर उर्फ टैणी उर्फ ठाकुर (26), भिवाड़ी निवासी दीपक उर्फ काली (24), रामपुरा निवासी सुभाष (34), इकबाल (43), राहुल कुमार (28) व नयागांव निवासी अंकुर जैन (43) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यूआईटी थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया कि रिलैक्सो चौक के पास एक कंपनी में 23-24 नवंबर की रात हुई करीब 900 किलो पीतल की टोटियों चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी का लगभग 500 किलोग्राम माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शक्ति ठाकुर के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक चोरी व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

यह गिरोह दिन में औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों व गोदामों की रेकी करता था और रात में मौका पाकर मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देता था। थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया 23 नवंबर की रात करीब एक बजे पांच बदमाश बंद पड़ी पड़ोसी कंपनी की दीवार फांदकर आए और तार काटकर अंदर घुसे और तीन ताले तोड़कर पीतल की टोटियों से भरे 18 कट्टे चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड उस समय गार्ड रूम में सो रहा था। सुबह कर्मचारियों ने चोरी की सूचना दी, जिस पर कंपनी मालिक रजत ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पहले शक्ति ठाकुर व दीपक को धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर कबाड़ी सुभाष, इकबाल, राहुल कुमार व अंत में अंकुर जैन को गिरफ्तार कर चोरी का 500 किलो माल बरामद किया गया।


पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पीतल-तांबा चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और कबाड़ियों के माध्यम से माल को ठिकाने लगाता था। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed