{"_id":"68a617f92e2abdb49a095687","slug":"6-dengue-positive-patients-found-number-reaches-70-rewari-news-c-198-1-rew1001-224434-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या 70 पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या 70 पर पहुंची
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। उत्तम नगर में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत: विभा
- फोटो : ई रिक्शा पलटने से घायल बुजुर्ग।
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को 6 डेंगू पॉजिटिव नए मरीज मिलने से संख्या 70 पर पहुंच गई है। मलेरिया के भी 11 केस मिल चुके हैं। अब तक लार्वा मिलने पर 1682 से लोगों को नोटिस दिए जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग की एमपीएचडब्ल्यू व ब्रीडिंग चेकर टीम अब तक सोर्स रिडेक्शन एक्टिविटी के तहत 1572349 घरों में लार्वा की जांच कर चुकी है।
जिला मलेरिया अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डाॅ. अमित यादव के मार्गदर्शन में हेल्थ इंस्पेक्टरों की टीम डेंगू की रोकथाम के लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सोर्स रिडक्शन का कार्य कर रही है और घरों में लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
अब तक 70 डेंगू पॉजिटिव मिले
इस सीजन में अभी तक डेंगू के 70 व मलेरिया के 11 केस आ चुके हैं। जिले में अभी तक शहर में 20, बावल सीएचसी में 21, मीरपुर सीएचसी में 5, खोल सीएचसी में 19 व गुरावड़ा सीएचसी में 5 डेंगू के केस मिल चुके हैं। अब तक 1750 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को नागरिक अस्पताल में 16 व प्राइवेट अपताल में 6 सहित 22 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। अस्पतालों में फिलहाल डेंगू के 6 मरीज एडमिट है।
विज्ञापन
वर्जन
मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता ही जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घर के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें और घर की बाल्टियों में भी पानी को खुला न छोड़ें। सात दिन में एक बार टंकी, ड्रम या गमलों में जमा पानी को पूरी तरह साफ करते हुए सुखाना चाहिए जहां मलेरिया, डेंगू के मामले आ रहे हैं वहां फॉगिंग भी करा रहे हैं। -डॉ. अमित यादव, उपसिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी।