फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   590 constables participated in the B-1 range-level examination.

Rewari News: बी-1 रेंज स्तरीय परीक्षा में 590 सिपाहियों ने लिया भाग

Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
590 constables participated in the B-1 range-level examination.
रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल की कंप्यूटर लैब में रेंज स्तरीय बी-1 परीक्षा हुई। इसमें रेवाड़ी, पलवल, नूंह और महेंद्रगढ़ के कुल 590 सिपाहियों ने भाग लिया। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले जवानों को आगे परेड परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा और डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम प्रतीक गहलोत मौजूद रहे। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने जवानों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

बी-1 परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन और विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें 140 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था और नेगेटिव मार्किंग भी लागू रही। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 70 अंक अनिवार्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पुरुष और महिला दोनों सिपाहियों ने हिस्सा लिया। कुल 590 में से 225 जवानों ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विशेषज्ञों की टीम भी तैनात की गई थी, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी।

पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत होने के लिए विभागीय परीक्षा बी-1 का आयोजन किया जाता है। बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जवानों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed