फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सरकार को किसान देंगे उनकी आय दोगुनी करने के सुझाव

सरकार को किसान देंगे उनकी आय दोगुनी करने के सुझाव

Sat, 28 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरकार को किसान देंगे उनकी आय दोगुनी करने के सुझाव
सरकार को किसान देंगे उनकी आय दोगुनी करने के सुझाव
विज्ञापन

मनीष कुमार
रेवाड़ी।
किसानों की उपेक्षा का आरोप झेल रहे केंद्र और राज्य सरकार अब किसानों से उनकी आमदनी को दोगुना करने के उपाय पूछेगी। 2 मई को प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। किसानों से लिखित रूप से सुझाव लिए जाएंगे कि सरकार क्या कदम उठाए ताकि किसानों की माली हालत बेहतर हो सके।
केंद्र सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसानों से जुड़ी समस्याओं को बेहतर ढंग से जानने के लिए अधिकारियों को उनके बीच में जाना होगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार के निर्देश पर 2 मई को सभी खंडों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें खंड स्तर के कार्यक्रम में कम से कम 100 किसान शामिल होंगे। गांव स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कम से कम 50 किसानों को शामिल किया जाएगा। रेवाड़ी में 127 गांवों में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बागवानी, मछली पालन के साथ पशुपालन विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहेंगे। एक जनप्रतिनिधि भी इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रमों में आसपास के गांवों के प्रगतिशील किसानों को भी बुलाया जाएगा। ये किसान इन कार्यक्रमों में आने वाले किसानों को अपनी सफलता के टिप्स बताकर उनको प्रेरित करेंगे। इन किसानों को सम्मानित किया जाएगा और ऐसे किसान भी विशेष रूप से सम्मानित होंगे जो इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जो विशेष बात रहेगी वह यह है कि कृषि विभाग के अधिकारी किसानों से उनकी आमदनी को दोगुना करने, खेती को मुनाफा योग्य बनाने के लिए सरकार के स्तर पर क्या कदम उठाए जाएं इनके सुझाव किसानों से लिखित रूप में लेंगे। ये सभी सुझाव कृषि अधिकारियों कार्यालयों के माध्यम से चंडीगढ़ से दिल्ली तक जाएंगे और उसके बाद उसी के अनुसार पॉलिसी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
2 मई को जिले के विभिन्न गांवों में किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत किसानों से उनकी आय दोगुना करने के सुझाव लिए जाएंगे। ये सुझाव विभाग को भेजे जाएंगे। -डॉ. दीपक यादव, एसडीओ,कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed