{"_id":"5aac1a624f1c1b71778b5d6f","slug":"51521228386-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा नप: बाजार से सामान जब्त कर, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा नप: बाजार से सामान जब्त कर, काटे चालान
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागा नप: बाजार से सामान जब्त कर, काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नगर परिषद ने पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को शहर में अनेक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें एक दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान नप प्रशासन ने दुकान के बाहर लगाए काउंटर, साइन बोर्ड और अन्य सामान के अलावा रेहड़ियों को भी जब्त किया।
जानकारी के अनुसार शहर में अतिक्रमण से बाजारों की हालत बहुत दयनीय हो रही है। दुकानदारों ने अपनी सीमा से बाहर सामान लगाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपनी दुकानों के आगे किराए पर फड़ और रेहड़ियां भी लगवाई हुई हैं, जिससे बाजार की लंबी-चौड़ी सड़क संकरी हो गई है। इसी अतिक्रमण के कारण बाजार में लोगों की उपस्थिति होने से हालत यह हो जाते हैं कि यदि वहां कोई हादसा हो जाए तो सहायता के लिए दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकती। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंची। टीम ने सब्जी मंडी से लेकर मोती चौक, केवल बाजार, रेलवे रोड और रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर तक अतिक्रमण हटवाया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने दुकानदारों द्वारा सीमा से बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने काउंटर, साइन बोर्ड, अन्य सामान व रेहड़ियों को भी अपने कब्जे में लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई का दुकानदारों ने हलका विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनकी एक नहीं चली। टीम ने एक दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान कर उन पर जुर्माना भी किया गया।
-----
अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। - मनोज यादव, ईओ नगर परिषद रेवाड़ी।