फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 thousand people will be benefited by the legalization of 14 colonies

Rewari News: 14 कॉलोनियों वैध होने से 50 हजार लोगों को होगा फायदा

Thu, 17 Aug 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
50 thousand people will be benefited by the legalization of 14 colonies
रेवाड़ी। शहर के हुडा बाईपास ​स्थित एरिया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की 14 अवैध कॉलोनियों की करीब 50 हजार से अधिक आबादी को सरकार की ओर से वैधानिकता मिल गई। सरकार ने प्रदेश में बनीं अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया है। सरकार की मंजूरी के बाद जिले की 14 कॉलोनियों की करीब 300 एकड़ जमीन जो अब शहरी क्षेत्र में शामिल है, उस पर बसी आबादी को शीघ्र नगर परिषद द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
शहरी क्षेत्र में 50 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां हैं, जिनमें लाखों की आबादी निवास करती है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इन अवैध कॉलोनियों में हजारों की संख्या में भवनों का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद इन्हें हर समय यह खतरा रहता था कि न जाने किस दिन नगर परिषद या डीटीपी की टीम उनकी कॉलोनी में पहुंच जाए और उनकी मेहनत की कमाई से बनाए भवनों को ध्वस्त कर दे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लंबे समय के बाद प्रदेशभर में कॉलोनियों को नियमित किया गया है। जिला नगर योजनाकार विभाग के पास सरकार के आदेश आए थे कि जो भी कॉलोनियां नियमितीकरण की शर्तें को पूरा कर रही हैं, उनके यहां रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों के सभी नॉर्म्स पूरे कराए जाएं। नगर योजनाकार विभाग बीते करीब करीब छह माह से इसी काम में जुटा हुआ था। ड्रोन से इन कॉलोनियों का सर्वे करने के साथ ही अन्य जानकारियां भी जुटाई गईं थीं।

नगर योजनाकार विभाग ने तैयार किया था खाका
नगर परिषद के हाउस में प्रस्ताव पास करने के बाद सरकार के पास भेजा गया था। इससे पूर्व नगर योजनाकार विभाग ने अपना काम पूरा कर दिया था। शहरी क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, यही कारण है कि यहां भूमि के दाम के साथ शहरी क्षेत्र का दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। नित नई कॉलोनियां बस रही हैं, हालांकि ये कॉलोनियां अवैध हैं। प्रतिबंध के बावजूद अवैध काॅलोनियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed