फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 brilliant students of the district will go to Manali on an educational tour

Rewari News: शैक्षणिक भ्रमण पर मनाली जाएंगे जिले के 50 मेधावी विद्यार्थी

Mon, 23 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
50 brilliant students of the district will go to Manali on an educational tour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद व यूथ एंड इको क्लब हिमाचल प्रदेश के मनाली भ्रमण पर लेकर जाएगा। विभाग दो बैच में विद्यार्थियों को भ्रमण करवाएगा। पहला बैच 25 जून और दूसरा एक जुलाई को रवाना होगा।
शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले से 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल होंगी। इन विद्यार्थियों की देखरेख के लिए उनके साथ चार अध्यापक व चार अध्यापिकाएं भी जाएंगी।
विज्ञापन

भ्रमण पर जाने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कक्षा 9वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को किसी भी क्षेत्र में प्राप्त किए गए प्रतिभा के प्रमाणपत्र और फोटो अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पोर्टल पर मेरिट के आधार पर सभी का चयन शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। पीएमश्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को छोड़ कर सभी विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अध्यापक मनाली भ्रमण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भ्रमण का कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से अलग से किया जाता है।

इन गतिविधियों में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी
शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को पहाड़ों पर चढ़ना, शूटिंग, तीरंदाजी आदि सिखाया जाएगा। ट्रैकिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिग, नेचर ट्रेल, रूरल गेम्स, एयर गन शूटिंग, फन तीरंदाजी, पर्वतारोहण की मूल बातें, पैरलल रोप, कमांडो ब्रिज जैसी गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। इसके अलावा समूह चर्चा, योग, रिपोर्ट लेखन, यात्रा वृतांत लेखन, यात्रा संस्कार लेखन, कैंप फायर, लोक नृत्य, स्कूल शिक्षा, गीत, रागनी आदि मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित होगी।

...

वर्जन
कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की तैयारियां चल रही है। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी। जिले से 50 विद्यार्थी इस कैंप में भाग लेंगे। -सुभाष चंद, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed