फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 beds will be installed in civil hospital at a cost of 54 lakhs, patients will get convenience

Rewari News: नागरिक अस्पताल में 54 लाख से लगेंगे 50 बेड, मरीजों को होगी सहूलियत

Thu, 12 Jun 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
50 beds will be installed in civil hospital at a cost of 54 lakhs, patients will get convenience
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। स्थानीय नागरिक अस्पताल में 50 बेड लगाए जाएंगे। इस पर 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ने में अधिक मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
नागरिक अस्पताल में 2014 में 50 बेड लगाने की घोषणा की गई थी। अब यह घोषणा पूरी होते दिख रही है। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद कोसली के नागरिक अस्पताल में 50 बेड लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोसली अस्पताल का निर्माण कांग्रेस के कार्यकाल में वर्ष 2014 में पूरा हुआ था। इसके बाद सत्ता परिवर्तन होने से अब तक 50 बेड के अस्पताल में सृजित पद के हिसाब से डाॅक्टरों की तैनाती होना तो दूर की बात है, उपकरणों की भी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपेक्षित चिकित्सीय सुविधा नहीं होने से नागरिक अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है। नागरिक अस्पताल में आसपास के 50 गांवों के अलावा झज्जर के एक दर्जन गांवों के लोग इलाज कराते हैं।
अब यहां 50 बेड का टेंडर जारी होने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली है। सुविधाओं में विस्तार होने के बाद रेवाड़ी नागरिक अस्पताल पर बोझ भी काफी कम होगा।

कोसली अस्पताल का भवन 57 करोड़ की लागत से बनाया गया है लेकिन यहां लोगों को एक्सरे तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि गायनी डाॅक्टर के अभाव में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

कोरोना काल में उपकरणों व बेड के अभाव के बाद भी डाॅक्टर जयपाल के नेतृत्व में बेहतर इलाज ही सुविधा मरीजों को दी गई थी। कोरोनों से पीड़ित मरीज यहां से स्वस्थ होकर गए थे।


वर्जन
नागरिक अस्पताल में 50 बेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुविधाओं का विस्तार होगा जिससे मरीजों को सहूलियत होगी। बेड बढ़ने से मरीजों को भर्ती करने में आसानी होगी।-डॉ जयपाल, एसएमओ


कोसली अस्पताल में 50 बेड के लिए टेंडर जारी किया गया है। करीब 54 लाख रुपये की राशि इस पर खर्च होगी। टेंडर पूरी होने के बाद बेड लगाए जाएंगे।-विरेंद्र सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed