फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5 year MBA started in IGU

Rewari News: आईजीयू में शुरू हुआ 5 वर्षीय एमबीए

Wed, 10 Jul 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
5 year MBA started in IGU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में इस सत्र से बीबीए प्लस एमबीए (पांच वर्षीय) कार्यक्रम की कुल 60 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ हो गए हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने बताया कि विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल की स्वीकृति के बाद इस सत्र से पांच वर्षीय एमबीए प्रोग्राम आरंभ कर दिया गया है। इसमें विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुसार 3 वर्ष के बाद बीबीए की डिग्री मिलेगी और 5 वर्ष के बाद एमबीए की डिग्री प्रदान की जाएगी। विद्यार्थी चाहे तो मल्टीपल एंट्री एग्जिट के तहत किसी भी वर्ष कोर्स को छोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सिंगल और ड्यूल स्पेशलिजेशन में एचआर, फाइनेंस, मार्केटिंग और आईबाई में एमबीए की डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस पांच वर्षीय एमबीए प्रोग्राम के बाद विद्यार्थी कॉर्पोरेट सेक्टर, बैकिंग सेक्टर, फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर व अनेक सरकारी उपक्रम में अच्छी नौकरी पा सकते है व खुद का उद्यम भी शुरू कर सकते हैं। विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर औद्योगिक व शैक्षणिक यात्रा, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, वर्कशॉप, सेमिनार, एक्सपर्ट लेक्चर आदि का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स में एडमिशन बारहवीं के अंकों के आधार पर होंगे : इस कोर्स में एडमिशन बारहवीं के अंकों के आधार पर होंगे, जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं किसी भी संकाय से 50 प्रतिशत से अधिक अंकों से साथ पास की है वो 17 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार के नियमानुसार एनएसएस के मेरिट होल्डर को 5 नंबर प्रदान किए जाएंगे। कोर्स की सालाना फीस 25640 रुपये है और अनुसूचित जाति के विद्यार्थी जिनकी सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है उनके लिए 500 रुपये है।

विद्यार्थी एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें 18 जुलाई तक विभाग के ऑफिस में आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करानी होगी। वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट भी 18 जुलाई को लगेगी। एडमिशन के लिए पहली फिजिकल काउंसलिंग 19 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed