फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4th State-Level Cultural Festival at IGU on the 22nd

Rewari News: आईजीयू में चतुर्थ राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 22 को

Thu, 10 Sep 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
4th State-Level Cultural Festival at IGU on the 22nd
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से राव तुलाराम की स्मृति में चतुर्थ राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कल्पना चावला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला महोत्सव सुबह 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

महोत्सव की आधिकारिक रूल बुक का अनावरण करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं राव तुलाराम चेयर के अध्यक्ष प्रो. करण सिंह ने बताया कि आयोजन कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य हरियाणा के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवशाली विरासत को स्मरण करने के साथ युवा पीढ़ी को उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि हरियाणा की भूमि वीरता, त्याग और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राव तुलाराम का योगदान और नसीबपुर के युद्ध की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश की लोक संस्कृति, कला, साहित्य, इतिहास और वीर परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।
महोत्सव में हरियाणवी एकल नृत्य, रागिनी एवं लोकगीत, चित्रकला, भाषण और कविता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं की थीम राव तुलाराम के जीवन, संघर्ष, बलिदान, नसीबपुर के युद्ध तथा उनसे जुड़े स्मारकों और विरासत स्थलों पर आधारित होगी।

सभी प्रतियोगिताएं प्रोफेशनल, सीनियर विद्यार्थी और जूनियर विद्यार्थी तीन श्रेणियों में होंगी। प्रोफेशनल श्रेणी में अनुभवी कलाकार, सीनियर में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और जूनियर श्रेणी में विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियम एवं पात्रता संबंधी जानकारी रूल बुक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed