{"_id":"614238b98ebc3e2137075887","slug":"474-advocates-got-the-gift-of-237-chambers-rewari-news-rtk6240964161","type":"story","status":"publish","title_hn":"474 अधिवक्ताओं को मिली 237 चैंबर्स की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
474 अधिवक्ताओं को मिली 237 चैंबर्स की सौगात
विज्ञापन
जिला न्यायिक परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। साथ
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को जिला न्यायिक परिसर के अधिवक्ताओं के लिए 9.4 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर्स भवन के ब्लॉक-2 का उद्घाटन किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेवाड़ी की बार एसोसिएशन ने ऐसा भव्य चैंबर्स भवन बनवाकर सिद्ध कर दिया है कि रेवाड़ी वास्तव में अहीरवाल का लंदन है। उन्होंने गुरुगाम या रेवाड़ी में हरियाणा हाईकोर्ट की अलग बेंच स्थापित करने की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि अधिवक्ता इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस कार्य में वे उनका पूरा सहयोग व साथ देंगे।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की गिनती देश के सबसे प्रसिद्ध शहरों में होती है, लेकिन गुरुग्राम की बार एसोसिएशन भी अभी तक ऐसा भव्य चैंबर्स भवन नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में 26 सौ से अधिक पंजीकृत अधिवक्ता हैं और इस नए भवन में 474 अधिवक्ताओं के लिए 237 चैंबर्स का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन अधिवक्ताओं को अभी भी बैठने के लिए चैंबर्स अलॉट नहीं हुए हैं, वे आपस में मिलकर बैठने की व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह ने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुधीर यादव द्वारा रखी गई मांगों को सुनते हुए कहा कि चैंबर्स में लिफ्ट की सुविधा के लिए 10 लाख रुपये पहले दिए जा चुके हैं तथा 11 लाख रुपये और देने की घोषणा करता हूं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण व पौधरोपण किया।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि लोगों को सस्ता न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। गरीब व अति गरीब व्यक्तियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाने के लिए अधिवक्ता पहल करें और आगे आएं।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज के समय में वकीलों के लिए चैंबर्स की सुविधा होना आवश्यक है। चैंबर्स में न्याय के लिए आने वाले लोगों को भी बैठने की सुविधा मिलती है। उन्होंने इस अवसर पर नए चैंबर्स भवन में लिफ्ट की सुविधा के लिए अपनी ओर से 10 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।
लाइब्रेरी के लिए दो लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा
पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लगभग 200 अधिवक्ताओं का निधन हो गया था। उनके परिवारों को पंजाब एंड हरियाणा बार एसोसिएशन द्वारा 4 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी को लाइब्रेरी के लिए दो लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर एसडीएम रविन्द्र यादव, डीएसपी अमित भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर हुकमचंद, विशाल चौहान, प्रीतम सिंह ढिल्लो, विक्रम यादव, राकेश यादव, सौरभ, अमिताब, मोहित यादव, जिला प्रमुख शशीबाला, सुनील मुसेपुर, नितेश अग्रवाल, विरेन्द्र सिंह यादव, रूपचंद, मानसिंह गुप्ता, रामकिशन, ओमपाल, रामकंवार, सुंदरपाल, योगेंद्र, एनके चौहान, अश्वनी तिवारी, सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे।