फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4615 children will appear for the second round of road safety quiz exam on 5th.

Rewari News: दूसरे राउंड की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा 5 को, 4615 बच्चे बैठेंगे

Tue, 03 Dec 2024 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
4615 children will appear for the second round of road safety quiz exam on 5th.
रेवाड़ी। जिलों में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई जाएगी। यातायात को लेकर 5 दिसंबर को दूसरे राउंड की खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि जिला पुलिस ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के दूसरे राउंड की परीक्षा का आयोजन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

12 नवंबर को इस प्रश्नोत्तरी के पहले राउंड की परीक्षा का स्कूल स्तरीय आयोजन करवाया जा चुका है। पहले राउंड की परीक्षा के चार ग्रुप बनाए गए थे। पहले ग्रुप में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी, दूसरे ग्रुप में कक्षा 6 से 8, तीसरे ग्रुप में कक्षा 9वीं से 12वीं व चौथे ग्रुप में कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया था। पहले राउंड की परीक्षा में सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के करीब 2 लाख बच्चों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इसमें से 4615 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, वह अब दूसरे राउंड की परीक्षा में भाग लेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना व उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed