{"_id":"6a021ba392f745ca68023d37","slug":"42-people-donated-blood-in-the-camp-rewari-news-c-198-1-rew1001-238270-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान
Mon, 11 May 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 11 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बैठे गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के जन्मदिन पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें 42 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में केके बंसल, दौलत राम एवं रविंदर यादव शामिल रहे। भजन संध्या में अनिल ठकराल, चंद्रकांता, डॉ. सुमन सैनी एवं राजेश सहगल ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज ने सत्संग पर चर्चा करते हुए कहा कि व्यक्ति सेवा के माध्यम से अपने अहंकार को समाप्त कर सकता है तथा नियमित ध्यान एवं साधना से राग-द्वेष से मुक्त होकर जीवन में शांति और सकारात्मकता प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि संस्था विश्वभर में मानव कल्याण और शांतिपूर्ण समाज की स्थापना के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा हजारों सामाजिक सेवा परियोजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर नरेश कालरा, संजय गेरा, दिनेश गोयल, राजू वर्मा, भूपेन्द्र बंकल, हितेश गाबा, सुनील अरोड़ा, शक्ति नैनावत, करण यादव, महेश आर्या, राजीव शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।