फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहर में हुई झमाझम बरसात, 42 एमएम रिकार्ड की गई

शहर में हुई झमाझम बरसात, 42 एमएम रिकार्ड की गई

Sat, 14 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर में हुई झमाझम बरसात, 42 एमएम रिकार्ड की गई
झमाझम बरसात, 42 एमएम रिकार्ड की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गर्मी की तपिश से परेशान शहर के लोगों को शुक्रवार दोपहर बाद बारिश होने से राहत मिली। मानसून की दस्तक के बाद पहली बार यहां करीब डेढ़ घंटा तक झमाझम बरसात हुई। बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। शहर में शुक्रवार शाम पांच बजे 42 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बरसात से जहां आमजन को 40 डिग्री से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी चमक आ गई। बरसात से शहर में हुए जलभराव से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
काली घटा छाने के कुछ समय बाद एकाएक बारिश शुरू हो गई, जो तुरंत ही मूसलाधार में बदल गई। करीब डेढ़ घंटा तक जमकर बरसात हुई। बरसात के कारण शहर में चारों ओर पानी ही पानी हो गया। शहर के मॉडल टाउन, बारा हजारी, ब्रास मार्केट, बस स्टैंड, सिविल अस्पताल रोड के अलावा निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे विशेषतौर पर पैदल चलने वाले व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की स्थिति से शहर के पॉश एरिया सेक्टर व हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र भी अछूते नहीं रहे। बरसात के दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बरसात के दौरान बाजार लगभग ग्राहकों से सूने हो गए।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
मानसून की दस्तक के बाद भी बरसात नहीं होने से परेशान किसान आज हुई बरसात से काफी खुश नजर आए। बाजरे की बिजाई करने के बाद किसान पानी का इंतजार कर रहे थे। आज हुई बरसात के बाद उनका इंतजार खत्म हो गया। किसान बेहद खुश दिखाई दिए। गांव ड्योढई के किसान रामकिशन, नरेश, लुहाना के किसान नरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, जयपाल सहित अन्यों ने बताया कि बाजरा की बुआई करने के बाद वे एक बार पानी दे चुके हैं और अब उन्हें बरसात का इंतजार था। आज हुई बरसात बाजरे की सिंचाई के लिए सोना साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed