फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आसाराम आश्रम को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

आसाराम आश्रम को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आसाराम आश्रम को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
आसाराम आश्रम को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव कमालपुर स्थित आसाराम आश्रम में बुधवार रात कुछ युवकों ने आश्रम को बंद करने की धमकी दी। धमकी के बाद मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी हैं। घटनाक्रम के अनुसार बावल रोड स्थित गांव कमालपुर स्थित आसाराम आश्रम में बुधवार रात करीब 8:30 बजे पहुंचे बड़ी संख्या में युवकों ने आश्रम में कार्यरत कर्मचारियों को धमकी देकर इसे इसे खाली करने की चेतावनी दी। युवकों ने कहा कि सुबह तक आश्रम खाली नहीं हुआ तो यहां पर गाय बांधी जाएंगी। घटना के बाद घबराए आश्रम में कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार को आसाराम पर आए दुष्कर्म मामले में फैसले के बाद कमालपुर स्थित आश्रम पर करीब 8:30 बजे 20 से अधिक युवक पहुंचे। उन्होंने आश्रम संचालक अशोक कुमार और अन्य कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने कहा कि वीरवार सुबह तक वह आश्रम खाली कर दें अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होंगे। इसके बाद कर्मचारियों को इतना कहकर चले गए और कहा कि गायें लेकर आएंगे। तत्पश्चात आश्रम प्रबंधक अशोक कुमार ने मामले की जानकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी मामले की जानकारी मिलते ही मॉडल टाउन थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल कर्मचारी भयभीत नजर आ रहे थे वही मामले की जानकारी मिलने के बाद कमालपुर के ग्रामीण भी आश्रम में पहुंच गए तथा उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है मॉडल टाउन थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात हैं । यह किसी शरारती तत्वों की शरारत है फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed