फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   किसी भी कारणवश नहीं बिकी सरसों 28 अप्रैल को खरीदी जाएगी

किसी भी कारणवश नहीं बिकी सरसों 28 अप्रैल को खरीदी जाएगी

Sun, 22 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किसी भी कारणवश नहीं बिकी सरसों 28 अप्रैल को खरीदी जाएगी
किसी भी कारणवश नहीं बिकी सरसों 28 अप्रैल को खरीदी जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला प्रशासन ने रेवाड़ी और कोसली में चल रही सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 23 से 28 अप्रैल तक के गांवों का रोस्टर जारी किया है। इन गांवों के किसानों की सरसों तय शेड्यूल के अनुसार ही खरीदी जाएगी। उपायुक्त पंकज ने बताया कि किसी कारणवश सरसों की फसल नहीं बिकी है तो वह 28 अप्रैल को अपनी सरसों बेच सकता है। उन्होंने बताया कि एक किसान से एक दिन में 25 क्विंटल से अधिक की खरीद नहीं की जाएगी। किसान को अपने साथ, फर्द, गिरदावरी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के कागजात लेकर आनी होगी। फर्द, गिरदावरी के लिए पटवारी हलका खरीद केंद्र पर उपलब्ध रहेंगे ताकि किसानों को कोई परेशानी न आए।
उपायुक्त पंकज ने बताया कि बिठवाना सब्जी मंडी में चल रही खरीद के तहत 23 अप्रैल, हांसाका, हरजीपुर, डहीना और 24 अप्रैल को करनावास, गंगायचा अहीर, लुहाना गांवों की सरसों खरीदी जाएगी। इसी तरह 25 अप्रैल को शेखपुर-शिकारपुर, मूंदी, बटौड़ी, 26 अप्रैल, जैनाबाद, राजपुरा खालसा, लाखनौर और 27 अप्रैल को जौनावास, कोनसीवास व सीहा गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। 28 अप्रैल को मांढैयाकलां, कालाका, असदपुर व भाड़ावास गांवों के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। एक किसान की 25 क्विंटल ही सरसों खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


कोसली मंडी में होगी इन गांवों की खरीद
कोसली मंडी में 23 अप्रैल को गांव मुरलीपुर, नाहड, काहडी, रामपुरी, 24 अप्रैल को रसूली, कंवाली, भूरथला, गोठडा, 25 अप्रैल को बिहारीपुर, दखोरा, शादीपुर (गुडयानी), दिदौली गांवों की सरसों की खरीद की जाएगी। 26 अप्रैल को लिसान, राजावास, ढोकिया, नांगल तथा 27 अप्रैल को हालूहेडा, फतेहपुरी, नांगल पठानी, नया गांव (जाटों वाला) गांवों की सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed