{"_id":"5a09ec0b4f1c1b9f678bb1c4","slug":"41510599691-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुवा महोत्सव का दूसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुवा महोत्सव का दूसरा दिन
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
युवा महोत्सव में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
श्रीकृष्णा महाविद्यालय कंवाली के प्रांगण में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. परमभूषण आर्य, जनार्दन शर्मा एवं सतीश मस्तान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दूसरे दिन स्किट, एकांकी नाटक, मिमिक्री, मूक प्रदर्शन, हरियाणवी समूह गान, आर्केस्ट्रा, पाश्चात्य एकल, पाश्चात्य समूह गान, वाद-विवाद हिंदी, वाद-विवाद इंग्लिस, अनुपयोगी समान का सदुपयोग, कॉलोज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग आदि कार्यक्रमों में विद्यार्थियों शानदार प्रस्तुतियां दी। सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे और कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर नाटक प्रस्तुत कर कलाकारों ने दर्शकों बेटी बचाने का संदेश दिया।
इस दौरान रोहतक के वैश्व इंजीनियरिंग कॉलेज से आए विद्यार्थियों ने हरियाणवी ग्रुप डांस से सभी को मंत्रमुग्ध किया। वहीं नाटकों के माध्यम से खेतों में जैविक खेती का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर हर्ष कुमार, हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय भसीन, टीवी व फिल्म कलाकार मोहनकांत, वरिष्ठ रंगकर्मी विश्व दीपक त्रिखा, हिंदी व हरियाणवी फिल्मों के अग्रणी विभूति, हरियाणा संस्कृति विरासत के संरक्षण की भूमिका में पिछले 30 साल से राष्ट्रीय स्तर पर स्टेट अवार्डी रघवेंद्र मलिक, हरियाणवी नृत्य व फिल्म नाटक संगीत व साहित्यकार जनार्दन शर्मा, राजबीर सिंह, लेखक व कवि अरूण आसरी, विदेशी विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर संप्रेषण एवं अनुवाद विशेषज्ञ डॉ. सुरेश सिंघल, लोक कलाकार व हरियाणा परिषद सदस्य शीशपाल सिंह चौहान, गीत एवं नाटक अधिकारी हरियाणा सरकार राजबीर भारद्वाज, राज्य संसाधन केंद्र के निदेशक अविनाश सैनी, सेवानिवृत प्राचार्य उमेद सिंह दलाल आदि शामिल थे। इस अवसर पर गायक मीनाक्षी पंचाल, सुरेश शर्मा, नितिन शर्मा, दिलावर कौशिक भी मौजूद थे।