फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   41 thousand teenagers have got corona vaccine

41 हजार किशोरों को लग चुकी है कोरोना की वैक्सीन

Mon, 31 Jan 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
41 thousand teenagers have got corona vaccine
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान की गति धीमी हो रही है। दूसरी डोज को लेकर अभी आंकड़ा 90 प्रतिशत को भी नहीं छू पाया है। वहीं 0.97 प्रतिशत को ही बूस्टर डोज लगी है। विभाग की ओर से अब तक 754207 को पहली व 625953 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुुकी है। वहीं अब तक 6816 को ही बूस्टर डोज लगाई गई है। किशोर वर्ग की बात की जाए तो अब तक 41065 यानी 62.69 प्रतिशत को ही वैक्सीन की डोज लगी है। इसके अलावा जिले में अब तक 14 लाख 28 हजार 132 को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई गई।
विज्ञापन

34 स्थानों पर 7800 को लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 34 स्थानों पर 18 प्लस आयुवर्ग के 7800 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले में शनिवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

6450 किशोरों को लगेगा टीका
जिले में मंगलवार को 32 स्थानों पर 6450 किशोंरो को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। शेडयूल अनुसार, शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 3400 को लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 प्लस आयुवर्ग वालों को 38 स्थानों पर 3400 को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed