फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   41 people nominated for other posts including Pradhan

प्रधान सहित अन्य पदों के लिए 41 लोगों ने किए नामांकन

Sat, 14 Aug 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
41 people nominated for other posts including Pradhan
नामांकन पत्र सौंपते उम्मीदवार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा की जिले की गवर्निंग बॉडी के 2021 चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत अंतिम दिन 6 कॉलेजियम सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्यता के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन

इसी के साथ 29 अगस्त को होने वाले प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व 16 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को एक बजे पूर्ण हो गई। 12 से 14 अगस्त तक कुल 41 कॉलेजियम सदस्यों ने विभिन्न 5 पदों व 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार 16 अगस्त को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वापसी के बाद 1 से 3 बजे चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए जाएंगे। शाम 4 बजे प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक रूप से ब्रह्मगढ़ परिसर में चस्पा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 8 से 2 बजे तक मतदान के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किए जाएंगे। ब्राह्मण सभा के चुनाव पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेश के अनुपालन में स्टेट रजिस्ट्रार आफ हरियाणा के आदेशानुसार यह चुनाव आजीवन सदस्य 2015 वर्ष की चुने गए 104 कॉलेजियम मतदाता सूची के अनुसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed