{"_id":"6643d70c232dfa5dc4032e85","slug":"4-trains-partially-cancelled-2-diverted-rewari-news-c-198-1-rew1001-204432-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद, 2 का मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद, 2 का मार्ग परिवर्तित
Wed, 15 May 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंबाला के समीप चल रहे किसानों के आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली लंबी दूरी की 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद कर दिया गया है। वहीं 2 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 14, 15, 16 मई को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली दिल्ली तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली-जम्मूतवी के बीच आंशिक रद रहेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस 14, 15, 16 मई को जम्मूतवी के स्थान पर दिल्ली से संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 14, 15, 16 मई को ऋषिकेश के स्थान पर बठिंडा से संचालित की जाएगी। ट्रेन ऋषिकेश-बंठिडा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 14, 15, 16 मई को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली बठिंडा तक संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14, 15, 16 मई को अजमेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-धूरी-लुधियाना होकर संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14, 15, 16 मई को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धूरी-जाखल होकर संचालित की जाएगी।