{"_id":"670ecd2b8312d822b206eb91","slug":"4-accused-arrested-in-case-of-assault-and-firing-rewari-news-c-198-1-rew1001-210567-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मारपीट व फायर करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मारपीट व फायर करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
Wed, 16 Oct 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। पकड़े गए चारों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने मारपीट व फायरिंग करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी तरुण उर्फ तन्नू, हिमांशू उर्फ मैडी, राहुल व दीपक के रूप में हुई।
चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके तरुण उर्फ तन्नू, राहुल व दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हिमांशू उर्फ मैडी को वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांचकर्ता पिंटू ने बताया कि मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पिकअप चलाता है। सरकारी स्कूल में सामान छोड़कर अपने घर रामसिंहपुरा आ रहा था। शाम करीब 7 बजे मोहल्ले में रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। वहां बाइक को रास्ते से हटा रहा था तभी अचानक दो लड़के आए और मारपीट करने लग गए। उसके 3-4 साथी भी आ गए। लोगों ने उसे बचाया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद वही लड़के दोबारा रामसिंह फाटक पर आए और पिस्टल से फायरिंग की। वह बाल-बाल बच गया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।