फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   38 players who won the state level competition were honored.

Rewari News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 38 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 29 Oct 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
38 players who won the state level competition were honored.
फोटो: 12रेवाड़ी। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर ​खिलाड़ियों को
रेवाड़ी। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने सभी खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कुल 38 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जारी सूची में ताइक्वांडो, योग, एथलेटिक्स और फेंसिंग जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में आयुष (वीआईपी स्कूल रेवाड़ी), रूद्र (आरपीएस धारूहेड़ा), भव्य (आरपीएस धारूहेड़ा) और जशन (सीआरएम ढ़ालियावास) ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तर के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। योग प्रतियोगिता में अर्चित (अपैक्स स्कूल पाल्हावास) ने 17 वर्ष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनके प्रदर्शन की सराहना जिला स्तर पर की गई।
फेंसिंग में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। मोहित (आरपीएस धारूहेड़ा), गुंभीर (गुरुकुल घासेड़ा), विवेक (यूरो स्कूल रेवाड़ी), विष्णुजीत (अरावली स्कूल रेवाड़ी), यशवंत यादव (यूरो स्कूल रेवाड़ी) और व्रज (यूरो स्कूल रेवाड़ी) ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
एथलेटिक्स में अवनी (माउंट हेरीटेज रेवाड़ी), जनवी (माउंट हेरीटेज रेवाड़ी), रुद्रांश (जीडी गोयनका स्कूल रेवाड़ी), अनुष्का (माउंट हेरीटेज रेवाड़ी), लक्षिका (यूरो स्कूल रेवाड़ी), आदित्य (आरपीएस श्याम नगर स्कूल), चिराग (पुष्पा नगर स्कूल जालियावास) और गुरुजोत (आरपीएस कोसली) ने अलग-अलग स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीता।


टीम इवेंट में भी सफलता
जिलास्तर पर नेटबॉल अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग, साथ ही अंडर-15 बालिका वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता जिले में खेल संस्कृति के प्रसार और स्कूलों में शारीरिक शिक्षा के स्तर को दर्शाती है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी और राज्यस्तर पर और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed