फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   358508 quintals of mustard purchased so far

Rewari News: अभी तक 358508 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Sat, 06 Apr 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
358508 quintals of mustard purchased so far
रेवाड़ी। अनाज मंडी में रखी सरसों के कट्टे। संवाद
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली अनाजमंडी में सरसों की सरकारी खरीद सुचारू रूप से चल रही है। शुक्रवार को अनाज मंडियों में गेहूं की आवक भी रही। अभी तक करीब 1944 क्विंटल के करीब ही गेहूं की खरीद हो पाई है। गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद सुचारू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिले की तीन मंडियों में हैफेड की ओर से शुक्रवार तक 358508 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें रेवाड़ी अनाज मंडी में 146516 क्विंटल, कोसली में 167477 क्विंटल तथा बावल अनाज मंडी में 85352 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। तीनों अनाज मंडियों से अब तक 201409 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है, जबकि 157099 क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी, बावल व कोसली स्थित नई अनाज मंडी में गावों के रोस्टर के हिसाब से सरसों की खरीद की जा रही है। 6 अप्रैल को बिठवाना मंडी में मीरपुर, गोकलपुर, ततारपुर ईस्तमुरार, सुनारिया, पंचलई, बंगड़वा, सांपली व टींट, नई अनाज मंडी कोसली में जुड्डी, कारोली, मुंदड़ा, मुरलीपुर, बेरली कलां व बालधन खुर्द तथा बावल अनाज मंडी में तिहाड़ा, नांगल उगरा, नांगल शहबाजपुर, नंगली परसापुर व अलावलपुर के किसानों की एमएसपी पर सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिठवाना व बावल मंडी का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 8 अप्रैल को बिठवाना मंडी में गढी, बोलनी, भूडला, गूजरीवास, जाटूवास, पंचगांव, मुरादपुरी, जीतपुरा, माजरा श्योराज, निगांनियावास, 9 अप्रैल को काकोडिया, भूस्थल ठेठर, भूरथल जाट, सहारनवास, कान माजरा, रामपुरा, लाघुवास अहीर व खरसानकी, 10 अप्रैल को गोकलगढ, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ, बालावास जमापुर, तुर्कियावास व फदनी में खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed