{"_id":"665cc2c1cb054a4bd505e076","slug":"35-people-registered-27-donated-blood-rewari-news-c-198-1-rew1001-205141-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 35 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 27 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 35 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 27 ने किया रक्तदान
Mon, 03 Jun 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन और ह्यूमन हेल्प वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन और ह्यूमन हेल्प वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित शिविर में 27 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के लिए 35 लोगों ने पंजीकरण कराया था लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आठ लोग रक्तदान नहीं कर सके।
नागरिक अस्पताल में सुबह नौ बजे से रक्तदान शुरू हुआ। इस दौरान रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। पंजीकरण और जांच के बाद लोगों का रक्त लिया गया। ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. संदीप यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की समाज को बहुत जरूरत है।
हरियाणा ब्लड डोनेट सब कमेटी के सदस्य व संस्था के फाउंडर बलजीत सैनी ने बताया कि बेटे के जन्मदिन पर उन्होंने नागरिक अस्पताल में 79वीं बार रक्तदान किया। बताया कि वर्ष 1999 में रेवाड़ी में ब्लड बैंक नहीं था। उस समय बाल भवन में कारगिल योद्धाओं के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया था। उस शिविर में पहली बार रक्तदान किया था। इसके बाद से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को रक्त समय पर उपलब्ध हो जाए जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर संस्था के सेक्रेटरी नवीन कुमार व मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संस्था के प्रधान अजीत शर्मा ने कहा कि अमर उजाला ने सरकार और समाज के बीच एक सेतु का काम किया है। जो बात सरकार तक सीधी नहीं पहुंच पाती वह अमर उजाला की खबरों से जाती है। अमर उजाला समाज के प्रति जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में राजेश कुमार, नवीन, सतीश सोनी, नवीन कुमार, रविंद्र कुमार, महेश, सुरेश कुमार, सचिन यादव, रिषभ राव, हरिओम, संदीप, अनिल कुमार, गिरीराज, मुकेश कुमार, सागर यादव, प्रवीण, लक्ष्य यादव, विनय, यशराज, बिरेंद्र सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, ताराचंद, नीरज, देवेंद्र कुमार, हर्ष चौधरी व आनंद यादव आदि ने रक्तदान किया।