{"_id":"6834af7f83d91d142c02f70f","slug":"320-students-have-applied-for-various-courses-rewari-news-c-198-1-rew1001-220121-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विभिन्न कोर्सेस के लिए 320 विद्यार्थी आवेदन कर चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विभिन्न कोर्सेस के लिए 320 विद्यार्थी आवेदन कर चुके
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2025–26 को लेकर स्नातक प्रथम वर्ष के लिए आरंभ की गई प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की अच्छी सहभागिता देखी जा रही है। अभी तक विभिन्न कोर्सेस के लिए लगभग 320 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म भरना पूरी तरह निशुल्क है और छात्रों को केवल आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज आकर फॉर्म भरना है। आवेदन हेतु पूर्व में जारी दस्तावेजों की सूची यथावत लागू है।
कॉलेज द्वारा घोषित योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्यूशन फीस में विशेष छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। संवाद