फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   32 people donated blood in the camp

Rewari News: शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
32 people donated blood in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अदलखा परिवार की ओर से शनिवार को जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 32 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. वीपी यादव और विशिष्ट अतिथि प्रो. सतीश खुराना रहे। डॉ. वीपी यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। आयोजक डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि 20 वर्षों में यह उनका 90वां रक्तदान शिविर था। 39 बार रक्तदान कर चुके डॉ. अदलखा ने कहा कि वे 7 वर्षों तक हरियाणा से रोटरी ब्लड बैंक दिल्ली के सह-अध्यक्ष रहे हैं और विभिन्न शिविरों के माध्यम से ब्लड बैंकों के लिए 10 हजार यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया है। शिविर में पार्षद सुचित्रा चांदना, प्रेम गेरा, हरीश अरोड़ा, अतुल बत्रा, जितेंद्र सैनी, कुलदीप जांगिड़, रवि ठकराल, ज्योति गुप्ता, राजेश अदलखा, सुमित यादव, मनीष कुमार, ज्योति अदलखा उपस्थित रहीं। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed