{"_id":"6026c2968ebc3ee952578e56","slug":"32-hours-3-murder-police-brother-rewari-news-rtk5950961137","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटे में दो युवक और एक युवती की बेरहमी से हत्या, तीनों में रिश्तेदारों और जानकारों ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 घंटे में दो युवक और एक युवती की बेरहमी से हत्या, तीनों में रिश्तेदारों और जानकारों ने ली जान
विज्ञापन
बुधवार की रात आठ से लेकर शुक्रवार सुबह पांच बजे तक दो युवकों व एक युवती की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया। तीनों वारदातों में बदमाश या कोई अन्य होने की बजाय रिश्तेदार और जानकार ही शामिल रहे। धारूहेड़ा में 23 वर्षीय ममता भारती को उसी मकान में रहने वाले दो युवाओं की बर्थ-डे पार्टी में जाकर जान गंवानी पड़ी, वहीं रसगण में पत्नी व लाधुवास गुर्जर में नाबालिग चचेरे भाई ने जान लेने के साथ रिश्तों का भी कत्ल किया। बता दें कि धारूहेड़ा में वारदात से कुछ दिन पहले ही ममता भारती किराए के मकान में रहने आई थी। हालांकि वारदात से पहले ममता व उसकी दोस्त ममता यादव ने आरोपियों का मुकाबला भी किया, लेकिन वारदात की पहले से प्लानिंग उन पर भारी पड़ गई।
चार दिन पहले जन्म दिन पार्टी में हुआ था झगड़ा
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही ममता भारती की नौकरी मानेसर की कंपनी में लगी थी। धारूहेड़ा सेक्टर-6 में पहले से रहने वाली ममता यादव के साथ वह कुछ दिन पहले ही रहने लगी थी। बताया जा रहा है करीब चार दिन पहले आरोपियों ने एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया तीसरे तल पर अपने कमरे में किया था। इसमें ममता भारती व ममता यादव भी पहुंची थी। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर ममता भारती का दोनों आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया और आपस में बोलचाल बंद हो गई। आरोपी जानते थे कि दोनों युवती किस समय नौकरी पर जाती है, ऐसे में सुबह पांच बजे दरवाजा खोलते ही 23 वर्षीय ममता भारती पर चाकू से हमला कर दिया और करीब 21 वर्षीय ममता यादव का गला दबाकर बेहोश कर दिया।
ये हैं तीन हत्याकांड
1.
कसौला थाना क्षेत्र के गांव लाधुवास गुर्जर में बुधवार की शाम करीब आठ बजे एक किशोर ने ही अपने चचेरे भाई 26 वर्षीय कुलदीप को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। विवाद इस बात को लेकर हुआ था कि आरोपी किशोर अपनी बहन के साथ झगड़ा कर रहा था। कुलदीप इस विवाद में बीच में पड़ गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने कुलदीप को मौत के घाट उतार दिया था। नाबालिग को गिरफ्तार करने के बाद सुधारगृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
2.
बुधवार की रात को ही गांव रसगण में 30 वर्षीय संदीप की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। संदीप हत्यकांड में पत्नी की साजिश का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस वारदात में पुलिस ने उसकी संदीप की पत्नी शीला यादव व नीरज को काबू किया है। हालांकि हत्या किस वजह से हुई इसका खुलासा होना अभी बाकी है। संदीप के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले थे।
3.
यूपी के जिला बस्ती निवासी ममता भारती (23) व संतकबीर जिला निवासी ममता यादव (21) दोनों गुरुग्राम के मानेसर स्थित एक कंपनी में नौकरी में काम करती थीं। दोनों ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड में प्रथम तल किराए पर कमरा लिया हुआ है। जैसेे ही शुक्रवार सुबह करीब पांच ड्यूटी पर जाने के लिए दरवाजा खोला तो पहले सही घात लगाए बैठे इसी मकान में तीसरे तल पर किराए पर रहने वाले करीब 20 वर्षीय मध्य प्रदेश के मोहनपुरा साकरी निवासी साहिल पुत्र विनोद व बिहार के हरीसिद्घि निवासी अंकुर पुत्र लाल बाबू सिंह ने चाकुओं से ममता भारती पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ममता यादव का गला दबाकर उसे बेहोश किया और ममता भारती का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को मौके पर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।