फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जिले में सभी सीमाएं सील, बार्डर पर संदिग्धों की होगी तलाशी

जिले में सभी सीमाएं सील, बार्डर पर संदिग्धों की होगी तलाशी

Sun, 12 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिले में सभी सीमाएं सील, बार्डर पर संदिग्धों की होगी तलाशी
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए जिले की सभी सीमाएं सभी सील कर दी गई हैं। 15 नाके लगाकर सभी जगह सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिले की सुरक्षा संभालने के लिए 2500 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा अर्ध सैनिक बल भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने गोपाल देव चौक, जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर, गढ़ी बोलनी गांव, खंडोरा बार्डर, कापड़ीवास के पास, डहीना के पास , बावल रोड, दिल्ली रोड रोहड़ाई के पास नाके लगाए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया जिले में 2500 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें 2200 पुरूष तथा 300 महिला पुलिसकर्मी लगाई गई हैं। अर्ध सैनिक बलों में बीएसएफ की टुकड़ी लगाई गई है। गुजरात स्टेट पुलिस की तीन प्लाटून लगाई गई है। पुलिस नाकों पर रात के समय ही जांच रहेगी। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जाएगी। कोई भी व्यक्ति वाहन में शराब, हथियार या आपत्तिजनक वस्तु नहीं ले जा सकेगा। रेवाड़ी जिले की सीमा राजस्थान के अलवर जिले से लगती है। हरियाणा में गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, दादरी की सीमा लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed