{"_id":"5af73e374f1c1bdc408b4e3d","slug":"31526152759-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिली संकट पर पॉवर हाउस पहुंचकर जताया ग्रामीणों ने विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिली संकट पर पॉवर हाउस पहुंचकर जताया ग्रामीणों ने विरोध
Updated Sun, 13 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों पॉवर हाउस पहुंचकर जताया रोष
बावल। गर्मी की मौसम में गांवों में बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। शनिवार को बणीपुर गांव बिजली निगम के कार्यालय में पहुंचे तथा अधिकारियों को समस्या से अवगत कराकर बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने की। एसडीओ ओके भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गांव में इस समय महज दो घंटे ही बिजली आ रही है जिसकी वजह से दोपहर के समय तो इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। ऐसे में तपती दुपहरी में समय व्यतीत करना बेहद मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव औद्योगिक क्षेत्र में होने के बाद भी आपूर्ति का समय बढ़ाने की बजाय लगातार कम किया जा रहा है। यदि इसमें जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि आपूर्ति में सुधार के लिए ग्रामीणों को भी सहयोग करते हुए मीटर बाहर लगवाने के साथ समय पर बिलों की अदायगी सुनिश्चित करनी होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में महाबीर सिंह, महिपाल सिंह, हरिपाल,संदीप कुमार,सरोज देवी, सरजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।