फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डेढ़ साल में हालात नहीं सुधरे तो मैं सुधर जाऊंगा : सैनी

डेढ़ साल में हालात नहीं सुधरे तो मैं सुधर जाऊंगा : सैनी

Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल में हालात नहीं सुधरे तो मैं सुधर जाऊंगा : सैनी
डेढ़ साल में हालात नहीं सुधरे तो मैं सुधर जाऊंगा : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जनसंख्या और योग्यता के आधार पर आरक्षण देने का उनका अभियान रंग लाएगा। अगर डेढ़ साल में देश में हालात नहीं सुधरे तो वह खुद सुधर जाएंगे।
वीरवार को लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले 26 नवंबर को जींद में समानता महासम्मेलन के नाम पर होने वाली रैली का न्योता देने आए सांसद सैनी ने कहा कि एक परिवार को एक सरकारी नौकरी जरूर मिलनी चाहिए। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते एक परिवार में 10-10 नौकरियां दी गईं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सैनी ने कहा कि देश की आजादी के बाद 70 साल के शासन में 60 साल कांग्रेस का राज रहा। इन 60 सालों में कांग्रेस ने देश को बेरोजगारी के आलम में झोंक दिया। उन्होंने मनरेगा को खेती से जोड़ने की वकालत करते हुए कहा कि ऐसा करने से देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर की रैली में सब कुछ साफ हो जाएगा। अगर जनता चाहेगी तो सभी की सहमति पर इस पर निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन

समाप्त हो राज्यसभा का प्रारूप : सांसद सैनी ने एक बार फिर राज्यसभा की उपयोगिता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार निचले सदन के बहुमत से बनती है। लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं होने से चार साल तक विकास कार्य अटके रहते हैं। देश में 70 प्रतिशत मिनिस्ट्री राज्यसभा से आती है, जबकि उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं जीता। उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के जिन लोगों ने कभी लोकसभा का मुंह नहीं देखा वह जीडीपी क्या जाने, वाले बयान का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हुड्डा पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा एक ओर दलित सम्मेलन करते हैं वहीं अपने प्रदेशाध्यक्ष से मारपीट करवाते हैं। अब पार्टी में हुड्डा पर पगड़ी रखने का दबाव है। सैनी ने कहा कि वह 50 हजार के साथ चले थे। जींद की रैली में इससे चार गुना अधिक लोग होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगत सिंह छौकर, डॉ. सतीश यादव, रमेश राव आदि थे।

---
कार्यकर्ताओं में भी भरा जोश
प्रेसवार्ता के बाद सांसद सैनी ने धारूहेड़ा चुंगी पर स्थित एक धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने 26 नवंबर की रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह रैली देश की राजनीतिक में अभूतपूर्व होगी। इससे पूर्व उन्होंने देश में हम दो, हमारे दो का कानून बनने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed