{"_id":"59de5a8a4f1c1b7a548b6d9d","slug":"31507744394-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार खरीदेगी किसानों का दाना-दाना : टीसी गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार खरीदेगी किसानों का दाना-दाना : टीसी गुप्ता
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार खरीदेगी किसानों का दाना-दाना : टीसी गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी, कोसली। हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने बुधवार को रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर बाजरे की खरीद की जानकारी ली। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की हितैषी है। सरकार फसल का दाना-दाना खरीदेगी। उन्होंने हैफेड अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कर्मचारियों की जरूरत है तो और लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बाजरे की खरीद देरी से होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि वह सरकार को इस बारे में रिपोर्ट देंगे कि जब तक अनाज मंडी में बाजरे की आवक आती रही, तब तक खरीद की जाए। हैफेड के अधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी अनाज मंडी में अब तक 1368 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इससे पूर्व टीसी गुप्ता ने कोसली अनाज मंडी में भी बाजरें की खरीद संबंधी जानकारी लेकर उनकी समस्या को भी सुना।