फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   31 thousand to clear the account by sending money

रुपये भेजने का झांसा देकर खाते से साफ किए 31 हजार

Thu, 12 Aug 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
31 thousand to clear the account by sending money
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में एक व्यक्ति के खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर ठगों ने बैंक खाते से 31, 947 रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के गांव गुस्करा निवासी अभिकेष ने बताया कि पड़ोसी उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव कोढ़वा अच्चलपार निवासी लालजी के पास 8 अगस्त की शाम एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम मोहन बताया था। मोहन ने कहा कि वह किसी के क्रेडिट कार्ड से उनके खाते में फोन पे के जरिये 15 हजार रुपये भेज रहा है। बाद में यह रुपये निकलवा कर दे देना, लेकिन लालजी ने कहा कि उनके मोबाइल में इंटरनेट डाटा नहीं है। लालजी ने उक्त व्यक्ति की बात अभिषेक से कराई। अभिकेष ने रुपये भेजने के लिए अपना मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने मोबाइल से एक रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा, जो अभिकेष ने कर दिए। इसके बाद आरोपी ने अभिकेष को बातों में उलझा कर एटीएम के नंबर, सीवीवी व वन टाइम पासवर्ड की जानकारी हासिल कर ली। कुछ समय बाद उसके खाते से तीन बार में 31 हजार 947 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed